डेली संवाद, चंडीगढ़। 12th Result 2026: पंजाब में 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) आज 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अमरपाल सिंह दोपहर 12:30 बजे रिजल्ट जारी करेंगे। इसके बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
इस बार करीब 2.65 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। पंजाब बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक रिजल्ट की तारीख का इंतजार कर रहे थे। अब बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रिजल्ट आज ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
इस वेबसाइट कर सकेंगे चेक
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा। वहां होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक को खोलना होगा। इसके बाद 12वीं कक्षा के रिजल्ट विकल्प का चयन कर रोल नंबर और नाम दर्ज करना होगा। जानकारी भरते ही छात्र अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देख सकेंगे। छात्र चाहें तो उसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बोर्ड की तरफ से छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। यदि किसी छात्र को रिजल्ट देखने में किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो वह 95491-61161 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकता है। शिक्षा विभाग का कहना है कि छात्रों को रिजल्ट से जुड़ी हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
