डेली संवाद, सिरसा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के तहत तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर सीएम ने 14 जिलों से आए 800 से अधिक श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को संजोने का अभूतपूर्व प्रयास हो रहा है। हरियाणा (Haryana) सरकार भी आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम के बाद यह दूसरी ट्रेन नांदेड़ साहिब भेजी गई है और आगामी 8 जून को सोमनाथ मंदिर के लिए भी विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा की शुरुआत की और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version