डेली संवाद, खन्ना। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में गोलीबारी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन फायरिंग की घटना सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में बदमाशों ने एक ढाबे पर गोलीबारी की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के खन्ना (Khanna) में दो नकाबपोश बदमाशों ने ढाबे पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने खन्ना के जीटी रोड स्थित मशहूर प्रेम ढाबा पर दो नकाबपोश बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इलाके में डर का माहौल

गोलियों की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर दो युवक थे।

Prem Vaishnu Dhaba

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

एक युवक थोड़ी दूरी पर खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने बंद पड़े प्रेम ढाबा को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए। हमलावरों ने ढाबे के शटर और आसपास की जगहों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version