डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला कपूरथला (Kapurthala) में गैंगस्टर सुक्खा काहलवां (Sukha Kahlwan) के राइट हैंड गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी

काहलवां हत्याकांड का अंतिम गवाह

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब गोपी अपनी कार में बैठा था और हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह सीट पर ही दम तोड़ गया। गौरतलब है कि, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां हत्याकांड का अंतिम गवाह भी था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गोपी को सुक्खा काहलवां मर्डर केस का अहम गवाह माना जा रहा था, जिसने अब तक अपने बयान से पीछे हटने से इनकार किया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं जानकारी मिली है कि, इस हत्याकांड की जिम्मेदारी डोनी बल न ली है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version