डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में सिरफिरे आशिक द्वारा युवती का अपहरण करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती का अपहरण कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) के जमालपुर इलाके में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक ने अपने साथियों संग मिलकर पिस्तौल की नोक पर 29 वर्षीय यशविंदर कौर को किडनैप कर लिया है।

कार समेत अगवा कर फरार

बताया जा रहा है कि युवती बाजार से घर लौट रही थी, तभी आरोपितों ने उसे रास्ते में घेर लिया और उसकी कार समेत अगवा कर फरार हो गए। जांच के दौरान परिवार को पता चला कि यशविंदर कौर की पहचान सुखविंदर सिंह नाम के युवक से थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आरोप है कि सुखविंदर सिंह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने इस रिश्ते से साफ इंकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपित सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, कर्मजीत सिंह निवासी गांव भलूर जिला मोगा और कुछ अज्ञात आरोपितों के खिलाफ अपहरण और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version