डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाकों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा के लिए चिंताजनक हैं। हालांकि, उन्होंने इससे भी अधिक चिंता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान को लेकर व्यक्त की।

हरियाणा (Haryana) के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि जहां एक ओर पंजाब के डीजीपी इन धमाकों के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की संलिप्तता की आशंका जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भगवंत मान इन घटनाओं को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री का यह रवैया गैर-जिम्मेदाराना है और इससे जनता में गलत संदेश जाता है।

डर और तनाव का माहौल

दरअसल, भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) ने हाल ही में बयान देते हुए इन धमाकों को भाजपा की चुनावी रणनीति से जोड़ते हुए कहा था कि चुनाव से पहले डर और तनाव का माहौल बनाया जा रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पंजाब में हो रही हर घटना के लिए आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है और इससे बचा नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सुरक्षा, स्थिरता और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिसे सुधारने की सख्त जरूरत है। अपने बयान के अंत में सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता सब कुछ समझ रही है और समय आने पर इसका उचित जवाब भी देगी।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version