डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित ‘सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र’ विषयक सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल कानून नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान और उनकी भागीदारी को मजबूत करने का संकल्प है।” उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार लगातार महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने की अपील

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से समाज और राष्ट्र की ताकत भी बढ़ती है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय योगदान दें और महिलाओं के सशक्तिकरण को सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और सेमिनार में भाग लेने वाले अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version