डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी फिर से बहाल कर दी है। शुक्रवार को विशेष सत्र में भी रमन अरोड़ा शामिल हुए। रमन अरोड़ा को सरकार ने सुरक्षाकर्मियों के साथ सरकारी गाड़ी भी मुहैया करवा दी है। जिससे जालंधर सैंट्रल हलके की राजनीति में खलबली मच गई है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) की सभी सुविधाएं बहाल हो गई है। उसमें सिक्योरिटी, गाड़ी प्रमुख है। विशेष सत्र में आज रमन अरोड़ा शामिल हुए। विधानसभा की तस्वीरें भी रमन अरोड़ा ने अपने फेसबुक पर पोस्ट की है। इसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

Nitin Kohli initiated the long-stalled work

कोहली जालंधर सैंट्रल में सक्रिय

पिछले साल जब विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) पर संकट आया तो सबसे पहले सिक्योरिटी और अन्य़ सुविधाएं वापस ले ले गई थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने जालंधर सैंट्रल (Jalandhar Central) हलके में उद्योगपति नितिन कोहली (Nitin Kohli) को प्रभारी नियुक्त कर दिया। करीब एक साल से नितिन कोहली जालंधर सैंट्रल में सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

एक साल बाद फिर से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) की ताकत धीरे-धीरे वापस की जा रही है। जिससे जालंधर सैंट्रल हलके की राजनीति गरमा गई है। सियासी गलियारे में नितिन कोहली को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। जिससे AAP हाईकमान फिर से विधायक रमन अरोड़ा को एक्टिव करने में जुट गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार से रमन अरोड़ा पहले की तरह दफ्तर में बैठना शुरू कर देंगे।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version