Jalandhar News: शिक्षा क्रांति को मिली नई गति, मोहिंदर भगत ने जालंधर में स्मार्ट क्लासरूम प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन

Daily Samvad
2 Min Read
Mohinder Bhagat Inaugurates Smart Classroom Project
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा के स्तर को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘शिक्षा क्रांति’ अभियान के तहत आज जालंधर वेस्ट क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पंजाब के रक्षा सेवाएं भलाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कोट सदीक स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में चार क्लासरूमों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।

इस मौके पर मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और रुचि दोनों में वृद्धि होगी।

Exam
Exam

विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई का अवसर मिलेगा

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे प्रोजेक्ट्स को और अधिक स्कूलों में लागू किया जाएगा, ताकि हर बच्चे को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि स्मार्ट क्लासरूम के जरिए विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई का अवसर मिलेगा, जिससे वे समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

यह पहल न केवल शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाएगी, बल्कि विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक युग के लिए भी तैयार करेगी। इस अवसर पर टेक चंद, सतनाम क्लेर, प्रीतम सिंह, संजीव भगत सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।





















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *