Jalandhar News: जालंधर के ट्रैवल एजैंट ने लड़की को भेजा दुबई, वहां हुई संदिग्ध मौत, परिवार ने किया रोड जाम, जमकर हंगामा

घटना के बाद से परिवार न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने से वे आक्रोशित हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मुख्य सड़क पर बैठकर यातायात बाधित कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया।

Daily Samvad
2 Min Read
Travel Agent Against
Highlights
  • पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
  • पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया
  • रामामंडी निवासी जसकीरत सिंह के खिलाफ नारेबाजी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर में ठग ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे उनका गुस्सा बढ़ता गया।

पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी बेटी को बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर जेएस इंटरप्राइजेज के संचालक और रामामंडी निवासी जसकीरत सिंह और आशा रानी ने विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम वसूली। एजेंटों ने लड़की को दुबई और ओमान भेजा, जहां कुछ समय बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार का कहना है कि उन्हें न तो सही जानकारी दी गई और न ही एजेंटों ने कोई जिम्मेदारी ली।

Travel Agent Against News
Travel Agent Against News

प्रदर्शनकारी कार्रवाई की मांग पर अड़े

घटना के बाद से परिवार न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने से वे आक्रोशित हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मुख्य सड़क पर बैठकर यातायात बाधित कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

Travel Agent Against News Update
Travel Agent Against News Update

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।





















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *