Firing News: पंजाब में सनसनीखेज वारदात, 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या

एक बहुत ही दुखद मामला सामने आया है जिसमें एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Daily Samvad
2 Min Read
Firing In Punjab
Highlights
  • अमृतसर में दिल दहला देने वाली घटना
  • 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या
  • इकलौते बेटे की हत्या से परिवार में मातम
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Firing News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) से एक बहुत ही दुखद मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान अमरजोत सिंह पुत्र सुखराज सिंह निवासी गांव मेहसमपुर कलां के रूप में हुई है। मृतक युवक 12वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। गौरतलब है कि अमरजोत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

Amarjot Singh was shot dead
Amarjot Singh was shot dead

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमरजोत सिंह गांव के बाहरी इलाके में एक डेयरी पर पनीर खरीदने गया था। वहां एक कार में सवार कुछ लोग आए, जो उसे जबरदस्ती या किसी बहाने से अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए। अमृतसर (Amritsar) के थाना मेहता चौक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महिसमपुरा रोड पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी और उसकी लाश वहीं फेंककर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं सूचना मिलते ही थाना मेहता के एसएचओ और पुलिस टीम सहित पहुंचे। पुलिस का कहना है कि, उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली थी लेकिन जब वहां पहुंचे तो युवक के गोली लगी हुई थी। जिसके निशान उसके शरीर पर साफ दिखाई दे रहे थे। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक इस खूनी घटना के पीछे के कारणों के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं मिल पाई है।





















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *