Punjab News: पंजाब में प्रस्तावित एशियन हॉकी चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा, हॉकी इंडिया की कार्यकारी बोर्ड बैठक में विस्तृत मंथन

Daily Samvad
2 Min Read
Review of Preparations for the Proposed Asian Hockey Championship
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Punjab News: हॉकी इंडिया की 117वीं कार्यकारी बोर्ड बैठक नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप कुमार तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में भारतीय हॉकी के भविष्य की दिशा तय करने के लिए प्रमुख निर्णयकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पंजाब में प्रस्तावित एशियन हॉकी चैंपियनशिप को लेकर चर्चा पर केंद्रित रहा, जो कि 5 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। बोर्ड ने तैयारियों की व्यापक समीक्षा करते हुए रणनीतिक समन्वय, बुनियादी ढांचे की तैयारी और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयोजन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

ये रहे उपस्थित

हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई और चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए योजना, समन्वय और क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में भोलानाथ सिंह, सेकर जे. मनोहरन, एस.वी.एस. सुब्रमण्य गुप्ता, आरती सिंह, सुनील मलिक, मनोज भोरे और फिरोज़ अंसारी सहित अन्य प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कार्यकारी बोर्ड ने जमीनी स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हॉकी को मजबूत करने और पेशेवर प्रशासन व विश्वस्तरीय आयोजनों के माध्यम से एशिया और विश्व में भारत की अग्रणी भूमिका को और सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।





















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *