डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर के इंडस्ट्रियल इलाके में अवैध निर्माण का मामला एक बार फिर सामने आया है। ताजा मामला सोढ़ल मंदिर के आगे स्थित क्षेत्र का है, जहां पुलिस थाना-1 के पास लीडर फैक्ट्री के सामने चार मंजिला कमर्शियल इमारत का निर्माण कथित रूप से नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) के इंडस्ट्रियल इलाके में जिस स्थान पर पहले पुरानी दुकानें मौजूद थीं, उन्हें तोड़कर अब नई बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंग खड़ी की जा रही है। आरोप है कि यह निर्माण बिना उचित मंजूरी और नक्शा पास कराए किया जा रहा है, जिससे सरकार को नक्शा फीस और सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) चार्जेज के रूप में लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
अवैध निर्माण लगातार बढ़ रहे हैं
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इस तरह के अवैध निर्माण लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती। इससे न सिर्फ सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि क्षेत्र की योजना और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मामले को लेकर नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने कहा है कि शिकायत की जांच की जाएगी। यदि निर्माण अवैध पाया गया तो बिल्डिंग को सील करने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) की कार्रवाई भी की जा सकती है।
फिलहाल इस निर्माण को लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।











