Punjab News: कोटकपूरा में 12वीं राज्य गतका चैंपियनशिप का भव्य आगाज

Daily Samvad
4 Min Read
Grand Inauguration of 12th State Gatka Championship in Kotkapura
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कोटकपूरा। Punjab News: गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा गतका एसोसिएशन जिला फरीदकोट के सहयोग से आयोजित 12वीं राज्य गतका चैम्पियनशिप-2026 (लड़कियां) का शुभारंभ आज बाबा फरीद गुरुकुल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, कोटकपूरा जिला फरीदकोट में अरदास उपरांत जयकारों की गूंज के बीच किया गया।

इस अवसर पर विश्व गतका फेडरेशन के अध्यक्ष एवं नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल, ज्ञानी शमशेर सिंह हेड ग्रंथी, बुद्धा दल (चक्रवर्ती), जत्थेदार शेर सिंह मंड जनरल सेक्रेटरी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा श्री मनतार सिंह बराड़ पूर्व संसदीय सचिव ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग ले रही खिलाड़ियों और रेफरी काउंसिल को अनुशासन एवं निष्पक्ष निर्णय के संबंध में शपथ भी दिलाई गई।

प्रतियोगिता का समापन 3 मई को

इस चैम्पियनशिप का आयोजन गतका एसोसिएशन जिला फरीदकोट के अध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह ढिल्लों, चेयरमैन कुलतार सिंह बराड़, गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के अध्यक्ष हरबीर सिंह दुग्गल, जनरल सेक्रेटरी तलविंदर सिंह, नेशनल कोच नरेंद्रपाल सिंह पारस तथा प्रेस सेक्रेटरी गुरिंदर सिंह महिंदिरत्ता की देखरेख में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का समापन 3 मई रविवार को प्रातः 10:00 बजे गुरुकुल कॉलेज में होगा जहां पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां मुख्य अतिथि के रूप में विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रीतम सिंह छोकर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री मनतार सिंह बराड़ ने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों को आत्मरक्षा और युद्धकला में दक्ष बनाना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने डॉ. मनजीत सिंह ढिल्लों द्वारा मानवता की भलाई के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों तथा शिक्षा क्षेत्र में दी जा रही महत्वपूर्ण सेवाओं की भी प्रशंसा की।

2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा

जत्थेदार शेर सिंह मंड ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस चैम्पियनशिप के लिए 2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों दिनों के दौरान लंगर की निरंतर सेवा भी शिरोमणि कमेटी द्वारा प्रदान की जाएगी।

अपने संबोधन में एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि लड़के-लड़कियों को गतका कला के साथ-साथ अन्य सिख खेलों के लिए भी प्रोत्साहित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि यह चैम्पियनशिप राज्यभर की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करेगी जो इस प्राचीन सिख युद्धकला की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। यह प्रतियोगिता युद्धकला, अनुशासन, मर्यादा और परंपरा का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करेगी।

अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी

उन्होंने जानकारी दी कि इस टूर्नामेंट में 11 जिलों की 250 से अधिक लड़कियां विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी, जिससे हर आयु वर्ग की खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।





















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *