Jalandhar News: जालंधर में मशहूर रिसोर्ट के मालिक ने जिम में युवती के साथ की छेड़खानी, CCTV में कैद हुई गंदी हरकत, FIR दर्ज

मशहूर रिसोर्ट के मालिक पर आरोप है कि उसने जिम में युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत की। इस संबंध में संबंधित थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

Daily Samvad
2 Min Read
FIR
Highlights
  • महिला से छेड़खानी के मामले में FIR दर्ज
  • संविधान चौक के पास जिम में युवती के साथ छेड़छाड़
  • आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के कारोबारी और मशहूर रिसोर्ट के मालिक के खिलाफ महिला से छेड़खानी के मामले में FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि रिसोर्ट मालिक ने संविधान चौक के पास स्थित एक जिम में युवती के साथ छेड़छाड़ की है। हालांकि मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कह रही है।

जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) शहर के एक मशहूर रिसोर्ट के ‘ह’ नाम वाले मालिक पर आरोप है कि उसने जिम में युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत की। इस संबंध में संबंधित थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

CCTV कैमरे में कैद

थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह केस क्राइम अगेंस्ट वूमेन से जुड़ा है, इसलिए फिलहाल आरोपी का नाम और अन्य संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिम में युवती के पास जाकर पीछे से उसे पकड़ लिया, जिसकी पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

मामले में एक और महत्वपूर्ण पहलू सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी को बचाने के लिए सत्ताधारी एक प्रभावशाली नेता ने प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने किसी दबाव में आए बिना कार्रवाई की और FIR दर्ज कर ली। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी और संबंधित नेता की पहचान सार्वजनिक हो सकती है।





















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *