डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: मज़दूर दिवस के अवसर पर डिप्स ने समाज के उन अनसुने नायकों को सम्मानित किया, जो अपने अथक परिश्रम से हमारे जीवन को सहज और सुचारु बनाते हैं। यह दिन मेहनत, समर्पण और समानता का प्रतीक है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सफाई कर्मचारियों, सहायकों और अन्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें कार्ड, चॉकलेट और फूल भेंट किए। बच्चों के इस भावपूर्ण प्रयास ने सभी का दिल जीत लिया और वातावरण सम्मान से भर गया।

हर कार्यकर्ता समाज की रीढ़
डिप्स प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता समाज की रीढ़ है और उनके योगदान को सदैव सम्मान मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रामनीक सिंह और सीएओ जशन सिंह ने सभी समाज सेवकों को उनके निरंतर सहयोग और समर्पण के लिए बधाई दी तथा विद्यार्थियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। डिप्स परिवार समाज के हर अनसुने नायकों को नमन करता है।











