डेली संवाद, मुंबई। Deepika Padukone: बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई हैं, जो साउथ अफ्रीका के केपटाउन शेड्यूल की बताई जा रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों सितारे एक म्यूजिक सीक्वेंस की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं।
वायरल तस्वीरों में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है। दीपिका फ्लोरल प्रिंट गाउन में नजर आ रही हैं और सेट पर टहलती दिखाई दे रही हैं, जबकि शाहरुख खान प्रिंटेड शर्ट में कूल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के बैकग्राउंड से साफ संकेत मिलता है कि यह किसी गाने की शूटिंग का हिस्सा है, जिसमें पूरी टीम व्यस्त दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram
दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया
इन तस्वीरों के सामने आने का समय भी काफी खास है, क्योंकि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। उन्होंने 19 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी दुआ उनकी गोद में बैठी नजर आई और हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए थी। इस पोस्ट के बाद फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं, जबकि इसे सिद्धार्थ आनंद प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की एक खास बात यह भी है कि इसमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

फैंस सुपरहिट जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित
गौरतलब है कि शाहरुख और दीपिका की जोड़ी पहले भी पठान, जवान, चेन्नई एक्सप्रेस और ओम शांति ओम जैसी हिट फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। खासकर ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड बनाए थे। फैंस अब ‘किंग’ में इस सुपरहिट जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।











