डेली संवाद, अमेरिका। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की अमेरिका (America) में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 29 वर्षीय महक सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब के जिला लुधियाना के खन्ना का रहने वाला बताया जा रहा है।

अचानक हार्ट अटैक आया
बताया जा रहा महक इंडियाना शहर के एक स्टोर पर काम कर रहा था तभी उसे अचानक हार्ट अटैक आ गया। जानकारी अनुसार महक सिंह 1 अप्रैल 2024 को कनाडा गया था और उसके बाद वह अमेरिका (America) चला गया और इंडियाना में वह एक स्टोर पर काम कर रहा था।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया है और घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के परिवार ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से बेटे के शव को भारत लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।











