Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के कच्चे मुलाजिमों ने पुलिस थाना घेरा, पार्षद पुत्र शुभम के खिलाफ FIR पर अड़े, जमकर नारेबाजी

रोहित ने कहा कि जिस तरह से अमृतसर में एक अफसर ने अपनी जिंदगी एक नेता के दबाव में आकर खत्म कर ली, ठीक उसी तरह से शुभम उसे डरा धमका रहा है। अगर एफआईआर कर शुभम को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उसके साथ कुछ भी हो सकता है।

Daily Samvad
4 Min Read
Ramamandi Police Station Jalandhar
Highlights
  • पार्षद मनमोहन सिंह राजू के बेटे के खिलाफ नारेबाजी
  • कच्चे मुलाजिमों ने आज पुलिस थाने में जमकर नारेबाजी की
  • पार्षद का बेटा शुभम जान से मारने की धमकी दे रहा है
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के वार्ड नंबर 20 के पार्षद मनमोहन सिंह राजू के बेटे जसमीत सिंह उर्फ शुभम को बचाने में जुटी रामामंडी पुलिस (Ramamandi Police) के खिलाफ आज नगर निगम के कच्चे मुलाजिमों ने मोर्चा खोल दिया। पार्षद राजू के बेटे शुभम ने नगर निगम के कच्चे मुलाजिम रोहित को अपने दफ्तर में बुलाकर जमकर पीटा और जातिसूचक गालियां दी। जिसके बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया। सीवरमैन यूनियन के प्रधान बाबा ने जहां सोमवार तक अल्टीमेटम दिया है, वहीं कच्चे मुलाजिमों ने आज पुलिस थाने में जमकर नारेबाजी की।

जालंधर (Jalandhar) नगर निगम (Municipal Corporation) के कच्चे मुलाजिम रोहित का आरोप है कि पार्षद मनमोहन सिंह राजू के बेटे शुभम की गुंडागर्दी से लोग परेशान हैं। रोहित ने आरोप लगाया कि शुभम ने उसे फोन कर अपने भारत नगर मार्केट स्थित दफ्तर बुलाया। दफ्तर में शुभम ने उसे पीटा और कपड़े फाड़ दिए। रोहित का आरोप है कि शुभम ने जातिसूचक गालियां निकाली। इसकी जानकारी यूनियन को दी गई।

Protest
Protest

कच्चे मुलाजिम भड़क गए

सीवरमैन यूनियन के वीरवार को पार्षद मनमोहन सिंह राजू के दफ्तर के सामने नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका था। आज पीड़ित रोहित और अन्य मुलाजिम रामामंडी पुलिस थाने पहुंचे और एफआईआऱ की स्टेट्स मांगी तो एसएचओ ने कहा कि आज बाहर हूं, शनिवार को आकर एफआईआर करूंगा। जिस पर नगर निगम के कच्चे मुलाजिम भड़क गए और जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पीड़ित रोहित ने बताया कि पार्षद के बेटे शुभम उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। लगातार परेशान करता आ रहा है। रोहित ने कहा कि डर है कि शुभम उसे जान से न मार दे। रोहित ने कहा कि अगर शुभम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस उसे पकड़ती नहीं है तो वह कुछ भी कर सकता है।

Manmohan Singh Raju and Son Shubham
Manmohan Singh Raju and Son Shubham

रोड करेंगे जाम

रोहित ने कहा कि जिस तरह से अमृतसर में एक अफसर ने अपनी जिंदगी एक नेता के दबाव में आकर खत्म कर ली, ठीक उसी तरह से शुभम उसे डरा धमका रहा है। अगर एफआईआर कर शुभम को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उसके साथ कुछ भी हो सकता है। वहीं निगम मुलाजिमों ने कहा कि अगर 24 घंटे में एफआईआर दर्ज कर शुभम को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भगवान वाल्मीकि चौक में धरना लगाकर रोड जाम किया जाएगा।

उधर, वार्ड-20 से पार्षद चुनाव लड़ चुके और कांग्रेस के जिला उप प्रधान दीनानाथ प्रधान ने कहा है कि नगर निगम के मुलाजिम बेहतर ढंग से काम कर रहे हैं। पार्षद मनमोहन सिंह राजू और उसके बेटे शुभम की गुंडागर्दी इलाके में बढ़ गई है। आए दिन किसी न किसी को मारना पीटना और धमकाना इनका काम हो गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

वहीं, पार्षद मनमोहन सिंह राजू और उनके बेटे जसमीत सिंह उर्फ शुभम ने सोशल मीडिया में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि रोहित द्वारा लगाया आरोप झूठा है। पिता-पुत्र का दावा है कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें रोहित दफ्तर में आता है और फिर चला जाता है।





















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *