Firing In Punjab: पंजाब में कारोबारी पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर; आरोपी मौके से फरार

अमृतसर (Amritsar) के जंडियाला गुरु में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने रॉबिन नामक कारोबारी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में 4 गोलियां चलाई गई।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing In Punjab
Highlights
  • अमृतसर में ताबड़तोड़ फायरिंग, कारोबारी गंभीर घायल
  • नगर कौंसिल चुनाव से जुड़ी राजनीतिक रंजिश का शक
  • फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में गोलियां चलने के मामले रुकने के नाम नहीं ले रहे है। आए दिन फायरिंग की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में गोलियां चली है।

मिली जानकारी के पंजाब (Punjab) के जिला अमृतसर (Amritsar) के जंडियाला गुरु में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने रॉबिन नामक कारोबारी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में 4 गोलियां चलाई गई।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार इस हमले में रॉबिन को एक गोली लगी, जिससे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के चलते इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि नगर कौंसिल चुनाव नजदीक हैं और रॉबिन कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने की तैयारी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसी कारण इस हमले को राजनीतिक रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है और आस पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *