Rain Alert In Punjab: पंजाब में बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, 2 से 7 मई तक यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई से हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा में 7 मई तक लगातार बारिश होने की संभावना है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Highlights
  • तेज हवाओं से तापमान में गिरावट
  • 2 से 7 मई तक यलो अलर्ट जारी
  • पंजाब में अगले पांच दिन राहत
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rain Alert In Punjab: पंजाब (Punjab) में हल्की बारिश और तेज हवाओं के बाद पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 2 मई से हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा में 7 मई तक लगातार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 2, 3, 6 और 7 मई को बारिश हो सकती है।

तेज हवाएं चलने की संभावना

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को आज (2 मई) से शुरू होने वाले अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो अब सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। बठिंडा में उच्चतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज सात जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बिजली के साथ बारिश

4 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *