Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Trending
    • St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह 2026 का भव्य आयोजन
    • Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत मान कल जालंधर में ‘शुक्राना यात्रा’; नितिन कोहली, डीसी व पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने किया निरीक्षण
    • Jalandhar News: पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने भटके हुए युवाओं की पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया
    • Immigration Laws: धोखाधड़ी करने वालों की अब खैर नहीं, सरकार ने कड़े किए ट्रैवल एजेंट नियम, पढ़े
    • Punjab News: पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक, 8 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला
    • Haryana News: गुरुग्राम में विकास कार्यों की समीक्षा, राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
    • Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई फिर तेजी, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स
    • Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को आतंकी पन्नू की धमकी, अमेरिका दौरे पर मंडराया खतरा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Daily Samvad
    Subscribe
    Wednesday, May 6
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home»पंजाब»Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत मान कल जालंधर में ‘शुक्राना यात्रा’; नितिन कोहली, डीसी व पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने किया निरीक्षण

    Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत मान कल जालंधर में ‘शुक्राना यात्रा’; नितिन कोहली, डीसी व पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने किया निरीक्षण

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal6 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत मान कल जालंधर में ‘शुक्राना यात्रा’; नितिन कोहली, डीसी व पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने किया निरीक्षण
    Police Commissioner Dhanpreet Kaur conducted an inspection
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा “जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026” के पारित होने के उपरांत निकाली जा रही ‘शुक्राना यात्रा’ के तहत कल 7 मई को सुबह 8 बजे जालंधर सेंट्रल से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जालंधर सेंट्रल स्थित वरिंदर सिंह घुमन पार्क(पुराना नाम DC पार्क) के पास से प्रारंभ होगा, जहां से मुख्यमंत्री की यात्रा आगे बढ़ेगी।

    यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब की आस्था, विश्वास और गुरु साहिबान के प्रति सम्मान को समर्पित एक भावनात्मक पहल है, जिसके माध्यम से पूरे प्रदेश में श्रद्धा और कृतज्ञता का संदेश दिया जा रहा है।

    Dhanpreet Kaur IPS
    Dhanpreet Kaur IPS

    DC वालिया, पुलिस कमिश्नर और नितिन कोहली ने निरीक्षण किया

    इसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रशासन व स्थानीय नेतृत्व पूरी तरह मुस्तैद है। आज जालंधर (Jalandhar) के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली के साथ जालंधर सेंट्रल का दौरा कर व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, मंच की तैयारियां, आम लोगों की सुविधाओं और कार्यक्रम के सुचारू संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की गई।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम को पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम स्थल पर हर व्यवस्था को बारीकी से देखा गया और यह सुनिश्चित किया गया कि सभी तैयारियां समय से पहले पूरी हो जाएं।

    प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य कर रही

    इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने “जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026” के माध्यम से प्रदेश की धार्मिक भावनाओं की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि ‘शुक्राना यात्रा’ उसी संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक है, जिसके जरिए गुरु साहिबान के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है।

    नितिन कोहली ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। सरकार की नीतियां आम लोगों के हित में हैं और प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक सोच को और सुदृढ़ करेगी।

    डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया
    डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया

    सभी तैयारियां पूरी कर ली गई

    उन्होंने यह भी बताया कि 7 मई को जालंधर सेंट्रल में होने वाला यह कार्यक्रम ‘शुक्राना यात्रा’ का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन के सहयोग से हर पहलू को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

    यह आयोजन “सम्मान, श्रद्धा और पंजाब की आत्मा को समर्पित” भावना के साथ आयोजित किया जाएगा, जो न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगा, बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करेगा।





















    Related posts:

    1. Blast in Jalandhar: जालंधर में BSF मुख्यालय के पास धमाका, 1 किमी दूर तक गूंजी आवाज; इलाके में दहशत
    2. Power Cut: जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली कटौती, 3 से 4 घंटे नहीं आएगी बिजली, पढ़ें इलाके के नाम
    3. Jalandhar News: जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से लाखों रुपए का सोना गायब, मच गया हड़कंप
    4. Jalandhar News: पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने भटके हुए युवाओं की पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया
    CM Bhagwant Singh Mann DC Varjit Walia Inspection Jalandhar Jalandhar Central Jalandhar News Nitin Kohli Police Commissioner Dhanpreet Kaur Shukrana Yatra Special Event कार्यक्रम जालंधर जालंधर सेंट्रल डीसी वरजीत वालिया धनप्रीत कौर नितिन कोहली निरीक्षण पुलिस कमिश्नर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भगवंत मान मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विशेष कार्यक्रम शुक्राना यात्रा
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने भटके हुए युवाओं की पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया
    Next Article St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह 2026 का भव्य आयोजन
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह 2026 का भव्य आयोजन

    6 May, 2026

    Jalandhar News: पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने भटके हुए युवाओं की पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया

    6 May, 2026

    Immigration Laws: धोखाधड़ी करने वालों की अब खैर नहीं, सरकार ने कड़े किए ट्रैवल एजेंट नियम, पढ़े

    6 May, 2026
    पंजाब

    Jalandhar News: पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने भटके हुए युवाओं की पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया

    By Muskaan Dogra6 May, 20260

    Immigration Laws: धोखाधड़ी करने वालों की अब खैर नहीं, सरकार ने कड़े किए ट्रैवल एजेंट नियम, पढ़े

    Punjab News: पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक, 8 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला

    Haryana News: गुरुग्राम में विकास कार्यों की समीक्षा, राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई फिर तेजी, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • Code of ethics
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    • Technical Support
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.