डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में कारोबारी के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी की टीम ने रेड की है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) के एक कारोबारी के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी की टीम ने रेड की है। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर रोड स्थित ग्रीन सिटी इलाके में कारोबारी जतिंदर सचदेवा के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी ने रेड की है।

अन्य ठिकानों पर भी दबिश

शुरुआती जानकारी के अनुसार, टीम घर और अन्य परिसरों में दस्तावेजों और कारोबारी लेन-देन से जुड़ी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी ने शहर में कारोबारी के अन्य ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं कार्रवाई के दौरान टीम ने कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने कब्जे में लिए हैं। फिलहाल एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई और इसके कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version