डेली संवाद, जालंधर। Punjab 10 Result: जीबी स्कूल्स की पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की दसवीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल में खुशी का माहौल है।

विद्यार्थी अर्जुन ने 96% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। मनमीत कौर ने 89%, अर्शप्रीत कौर ने 82%, रमनदीप ने 80.3% तथा गुरविंदर ने 80% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

GB School Achieves Outstanding Class 10 Results in PSEB

प्रिंसिपल ने बधाई दी

इस अवसर पर जीबी ढिलवां के प्रिंसिपल मेजर सिंह तथा जीबी बेगोवाल की प्रिंसिपल सुषमा ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हुआ है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

एमडी तरविंदर सिंह ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से विद्यार्थी जीवन में हर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version