डेली संवाद, खरड़। Punjab News: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने खरड़ (Kharar) नगर परिषद चुनावों पर रोक लगा दी है। यह फैसला कई गांवों के निवासियों द्वारा वार्ड परिसीमन और मतदान अधिकारों से संबंधित मुद्दों को लेकर दायर याचिका के बाद आया है।

याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि ग्राम पंचायतों को भंग करने के बाद, कई गांवों को नगर परिषद में शामिल कर लिया गया, लेकिन निवासियों को परिषद चुनावों में मतदान करने के अधिकार से वंचित कर दिया गया था। अदालत ने कहा कि वार्ड परिसीमन की नई प्रक्रिया के बिना चुनाव कराना अनुचित है और इस प्रक्रिया के स्पष्ट होने तक चुनाव अधिसूचना पर रोक लगा दी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

यह फैसला खरड़ (Kharar) में चुनावी समीकरणों को पूरी तरह से बदल सकता है, क्योंकि छह नए गांवों के जुड़ने से वहां के मतदाताओं के संतुलन पर असर पड़ेगा। फिलहाल, चुनाव होने तक नगर परिषद का कामकाज एक प्रशासक की देखरेख में रहेगा।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version