डेली संवाद, संगरूर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में भाजपा द्वारा लगातार आप के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ जोरदार विरोध जताया।
भाजपा के जिला इकाई ने पुलिस लाइन के सामने यह प्रदर्शन आयोजित किया, जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। विरोध जताने के लिए कई कार्यकर्ताओं ने हाथ और गले में जंजीरें पहनकर अनोखे तरीके से अपनी आवाज उठाई।
आम जनता की भावनाएं को ठेस पहुंची
भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री की हालिया टिप्पणियों से आम जनता की भावनाएं को ठेस पहुंची हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया कि जब तक मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक उनका धरना और विरोध जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने संगरूर के एसएसपी रवजोत ग्रेवाल को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को औपचारिक रूप से दर्ज कराया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिन पहले बठिंडा की ‘शुकराना यात्रा’ के दौरान भाजपा पर तीखा प्रहार किया था। उन्होंने पार्टी पर पंजाब में नफरत फैलाने और लोगों को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने का आरोप लगाया था।










