डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर बड़ी घोषणा की है। आयोग के अनुसार पंजाब की 8 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों समेत कुल 105 निकायों के लिए 26 मई 2026 (मंगलवार) को मतदान कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए 23 जिलों में आईएएस और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को जनरल ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
- राकेश कुमार पोपली (पी.सी.एस.), को गुरदासपुर
- हरजोत कौर (पी.सी.एस.), को होशियारपुर
- ऋषभ बांसल (पी.सी.एस.), को फाजिल्का
- परमदीप सिंह (पी.सी.एस.), को अमृतसर
- सुखप्रीत सिंह सिद्धू (पी.सी.एस.), को फिरोजपुर
- नयन (पी.सी.एस.), को मोगा
- अमित सरीन (पी.सी.एस.), को मानसा
- प्रमोद सिंगला (पी.सी.एस.), को मलेरकोटला
- अमरबीर सिंह (पी.सी.एस.), को श्री मुक्तसर साहिब
- अमरिंदर सिंह टिवाणा (पी.सी.एस.), को पठानकोट
- जगजीत सिंह (पी.सी.एस.), को रूपनगर
- विकास हीरा (पी.सी.एस.), को तरनतारन
- कनू थिंद (पी.सी.एस.), को कपूरथला (19 मई 2026 तक)
- सेनू दुग्गल (आई.ए.एस.), को कपूरथला (24 मई 2026 से 29 मई 2026 तक)
- अपनीत रियात (आई.ए.एस.), को पटियाला (19 मई 2026 तक)
- ऋषी पाल सिंह (आई.ए.एस.), को पटियाला (24 मई 2026 से 29 मई 2026 तक)
- परनीत शेरगिल (आई.ए.एस.), को बरनाला
- हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ (आई.ए.एस.), को बठिंडा
- रुबिंदरजीत सिंह बराड़ (आई.ए.एस.), को फरीदकोट
- हरगुणजीत कौर (आई.ए.एस.), को फतेहगढ़ साहिब
- परमवीर सिंह (आई.ए.एस.), को जालंधर
- बलदीप कौर (आई.ए.एस.), को लुधियाना
- अमनदीप कौर (आई.ए.एस.), को एस.बी.एस. नगर
- अभिजीत कपलिश (आई.ए.एस.), को मोहाली
- कमल कुमार गर्ग (आई.ए.एस.), को संगरूर
राज्य चुनाव आयोग का कहना है कि सभी अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव संबंधी तैयारियां समय पर पूरी करने के लिए भी कहा है।
