डेली संवाद, कोलकाता। Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जान से मारने और सीमा पर दफनाने की धमकी देता दिखाई दे रहा है।
खुफिया एजेंसियां वीडियो की जांच में जुटी
यह वीडियो ‘दी डेली इंकलाब’ नामक फेसबुक पेज पर प्रसारित किया गया है। खास बात यह है कि पेज पर बांग्लादेश का झंडा भी दिखाई दे रहा है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वीडियो बांग्लादेश से बनाया गया हो सकता है। हालांकि वीडियो में बोलने वाला व्यक्ति साफ हिंदी भाषा का प्रयोग कर रहा है। फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां वीडियो की जांच में जुटी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वायरल वीडियो में आरोपी व्यक्ति मुख्यमंत्री (Suvendu Adhikari) पर शारीरिक हमला करने की धमकी देता नजर आ रहा है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके बावजूद हाल ही में मुख्यमंत्री के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई हत्या के बाद इस तरह की धमकी को बेहद गंभीर माना जा रहा है।
सुवेंदु की सुरक्षा और बढ़ी
राज्य सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत कर दी गई है। Suvendu Adhikari को केंद्र सरकार की ओर से पहले ही ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। मुख्यमंत्री बनने के बाद अब उनकी सुरक्षा में राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम तैनात की गई है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को यह भी निर्देश दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था ऐसी हो जिससे आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। मामले को लेकर पुलिस साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है और वीडियो अपलोड करने वालों की पहचान की जा रही है।









