डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सोने का रेट 286 रुपये चढ़कर 153949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
वहीं चांदी का भाव उछलकर 2,82,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों की बात करें तो सोना 0.14 फीसदी चढ़कर 4735 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और चांदी 1.05 फीसदी चढ़कर 86.845 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
बढ़ती मांग का असर
वैश्विक बाजार के संकेत और शादी के सीजन की बढ़ती मांग का असर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 0.37% की गिरावट के साथ 1,54,224 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वही, चांदी की कीमत 1.47% की तेजी के साथ 2,82,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं गुडरेटर्न की वेबसाइट पर 24 कैरेट 1 ग्राम गोल्ड का भाव 15398 रुपए है वहीं चांदी कल के भाव 275000 रुपए से 15000 रुपए बढ़कर 290000 रुपए प्रति किलो हो गई है। आज दिल्ली में 10 ग्राम चांदी का भाव 2900 रुपए, 1000 ग्राम चांदी का भाव 29000 और एक किलो चांदी का भाव 290000 रुपए है।










