डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के चलते विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब ग्रामीण बैंक, ब्रांच भूदन, जिला मलेरकोटला में तैनात पूर्व मैनेजर सतीश कुमार मीना के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau)के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत नंबर 232/2025, संगरूर की जांच के बाद यह केस दर्ज किया गया है।

खातों से कुल 9,64,600 रुपये निकलवाए

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पूर्व मैनेजर सतीश कुमार मीना ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पंजाब ग्रामीण बैंक के नियमों का उल्लंघन किया। उसने धोखाधड़ी से वर्ष 2023 के जून/जुलाई महीने के दौरान विभिन्न तरीकों से अपने बैंक के मृत पेंशनरों के 19 बैंक खातों से कुल 9,64,600 रुपये निकलवाए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन पटियाला में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version