डेली संवाद, मोहाली। Accident News: पंजाब (Punjab) में सवारियों से भरी बस के साथ भीषण हादसा (Accident) होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि सवारियों से भरी निजी बस ट्रक से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली (Mohali) में जीरकपुर (Zirakpur) के छत लाइट चौक के पास सवारियों से भरी निजी बस ट्रक से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस मनाली से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान एक युवक बस के नीचे आ गया।
20 से अधिक यात्री घायल
वहीं हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस में करीब 45 यात्री सवार थे। दरअसल बस मनाली से दिल्ली जा रही थी वहीं बस जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास पहुंची।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसी दौरान जीरकपुर से पटियाला की ओर जा रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इससे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई। बस पलटने से कई यात्री सीटों से उछलकर नीचे गिर गए और कुछ बस के अंदर फंस गए।
यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।
