Punjab News: मेयर ने दफ्तर में मारा छापा, कई अफसर और कर्मचारी गायब मिले, कार्रवाई के आदेश

लुधियाना (Ludhiana) में नगर निगम मेयर इंद्रजीत कौर ने आज दोपहर करीब 12:40 बजे जोन सी ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि जोन सी के अधिकांश अधिकारी अपनी सीटों से गायब थे।

Muskaan Dogra
2 Min Read
मेयर ने दफ्तर में मारा छापा
Punjab Government
Highlights
  • मेयर का जोन C ऑफिस का औचक निरीक्षण
  • अधिकारियों की लापरवाही से मचा हड़कंप
  • सुविधा केंद्र में नागरिकों से समस्याओं की जांच
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: नगर निगम दफ्तर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब मेयर ने जोन सी ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों में अफरा तफरी का माहौल देखा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) में नगर निगम मेयर इंद्रजीत कौर ने आज दोपहर करीब 12:40 बजे जोन सी ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि जोन सी के अधिकांश अधिकारी अपनी सीटों से गायब थे।

मेयर ने दफ्तर में मारा छापा
मेयर ने दफ्तर में मारा छापा

सुविधा केंद्र का दौरा

मेयर ने सबसे पहले सुविधा केंद्र का दौरा किया, जहां उन्होंने वहां काम करवाने आए नागरिकों से उनकी समस्याएं पूछीं। इस दौरान उन्होंने यह भी जांचा कि क्या नागरिकों से कोई अतिरिक्त राशि की मांग की जा रही थी या कोई कठिनाई आ रही थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

मेयर ने सुविधा केंद्र के कर्मचारियों को काम में लापरवाही और देर करने के लिए जमकर फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने अपने ऑफिस में नागरिकों से भी बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि काम करवाने के लिए आने वाले नागरिकों का समय बर्बाद न किया जाए और उनका काम तुरंत पूरा किया जाए।

मेयर ने दफ्तर में मारा छापा
मेयर ने दफ्तर में मारा छापा

इसके अलावा, मेयर ने यह भी कहा कि यदि कोई मुलाजिम अपनी सीट पर मौजूद नहीं है, तो नागरिकों को परेशान करने के बजाय उन्हें एक निश्चित समय पर वापस बुलाया जाए, ताकि उनका समय और सुविधा दोनों कीमती बने रहें।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *