Jalandhar News: जालंधर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार

जालंधर (Jalandhar) के अर्बन स्टेट फेज 2 में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में थाना 7 की पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने वहां से हुक्के, फ्लेवर आदि बारमद किए और दोनों मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Hookah Bar in Jalandhar News
Punjab Government
Highlights
  • जालंधर में पुलिस ने हुक्का बार पर मारा छापा
  • हुक्के और फ्लेवर समेत अवैध सामान बरामद
  • गुप्त सूचना पर पैड्रिनो रेस्टोरेंट में रेड
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में पुलिस ने रेड की है। इस दौरान पुलिस ने वहां से हुक्के, फ्लेवर बरामद किया है। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के अर्बन स्टेट फेज 2 में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में थाना 7 की पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने वहां से हुक्के, फ्लेवर आदि बारमद किए और दोनों मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मचा हड़कंप

पुलिस द्वारा की गई रेड के दौरान वहां हड़कंप मच गया। वहीं गिरफ्तार किए गए मालिकों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी छोटा रइया अमृतसर और जसवीर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी नकोदर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि अर्बन स्टेट फेज टू में चल रहे पैड्रिनो रेस्टोरेंट में खाने पीने के सामान के साथ-साथ अवैध तरीके से हुक्का परोसा जा रहा है और रेस्टोरेंट के अंदर ही मालिक ग्राहकों को हुक्का पिला रहे हैं।

Police Raid
Police Raid

 

इस दौरान जब पुलिस द्वारा वहां रेड की गई तो देखा कि अंदर कई ग्राहक हुक्का पी रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने हुक्कों समेत अन्य सामान कब्जे में ले लिया और गुरप्रीत सिंह व जसवीर सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी दिखा उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *