Punjab News: नगर निगम कर्मचारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो बनाकर किए बड़े खुलासे

पंजाब के अमृतसर (Amritsar) के चबाल रोड पर रहने वाले नगर निगम के एक कर्मचारी द्वारा घरेलू झगड़े के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वहीं मृतक की पहचान अश्विनी कुमार उर्फ आशु नाहर के रूप में हुई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • घरेलू कलह में निगम कर्मी ने दी जान
  • घटना से पहले वीडियो बना किए खुलासे
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: नगर निगम के एक कर्मचारी द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि कर्मचारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी है।

गोली मारकर आत्महत्या

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के अमृतसर (Amritsar) के चबाल रोड पर रहने वाले नगर निगम के एक कर्मचारी द्वारा घरेलू झगड़े के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वहीं मृतक की पहचान अश्विनी कुमार उर्फ आशु नाहर के रूप में हुई है।

अश्विनी कुमार
अश्विनी कुमार

मरने से पहले वीडियो जारी

मृतक नगर निगम में ड्राइवर के पद पर तैनात था और नगर निगम ऑटो वर्कशॉप यूनियन का अध्यक्ष भी था। खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा ​है कि करीब 6 माह से घर में पत्नी से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात पत्नी मायके चली गई। रात करीब 3:30 बजे अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अश्विनी के बनाए वीडियो और परिवार के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है ताकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि हो सके।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *