डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में आज उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसमें बाद वहां जमकर हंगामा हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के मकसूदा इलाके में एक महिला ने नंदनपुर रोड पर स्थित एक पीजी में अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद पीड़ित महिला द्वारा वहां जमकर हंगामा किया गया।
होमगार्ड में तैनात पति
वहीं पत्नी का आरोप है कि उसका पति पहले भी कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। पीड़ित पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति होमगार्ड में तैनात है। महिला का आरोप है कि यह उसकी पति के साथ दूसरी शादी है, लेकिन उसका पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
पत्नी के अनुसार, उसका पति पहले भी दुबई की एक महिला और अबोहर की एक अन्य महिला के साथ संबंधों को लेकर विवादों में रह चुका है। वहीं पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे किरण नामक महिला के साथ पकड़ा गया है।
वहीं दूसरी तरफ पति को जिस महिला के साथ पकड़ा गया है वह भी शादीशुदा है और उसकी लव मैरिज हुई है। वहीं भारी हंगामे को देखते हुई मौके पर पुलिस पहुंच गई है और महिला के पति को सूचित कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।










