डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab Power Cut News Update: पंजाब के विभिन्न जिलों में आज यानी 23 फरवरी को लंबा पावर कट लगाया जाएगा। Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL) की ओर से जरूरी मरम्मत, लाइन निर्माण और मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग शहरों और कस्बों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। विभाग ने संबंधित इलाकों में पहले ही सूचना जारी कर दी है, ताकि लोग वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें।
जालंधर में चार घंटे बंद रहेगी सप्लाई
पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में 23 फरवरी को 11 के.वी. वरियाम नगर फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान कूल रोड, पुड्डा मार्केट, ज्योति नगर, वरियाम नगर, जोहल मार्केट, मोता सिंह नगर और आसपास के इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार यह कट आवश्यक तकनीकी कार्य के कारण लगाया जा रहा है।

सुल्तानपुर लोधी के फीडर रहेंगे बंद
सुल्तानपुर लोधी (Sultanpur Lodhi) में ग्रिड तलवंडी चौधरियां से चलने वाले सभी फीडर 23 फरवरी को बंद रहेंगे। 66 के.वी. सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां तक लाइन निर्माण कार्य के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। उप मंडल टिब्बा के अधिकारियों ने बताया कि तलवंडी चौधरियां ग्रिड से जुड़े सभी गांव इस दौरान प्रभावित होंगे।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
तपा मंडी (Tapa Mandi) के 66 के.वी. ग्रिड सब-स्टेशन धोला में जरूरी मरम्मत कार्य के चलते ग्रामीण फीडरों की बिजली 23 और 24 फरवरी को पूरे दिन बंद रहेगी। किरपाल सिंह वाला, धोला ग्रामीण, फतेहपुर पिंडी, कोठे पालीके, अड़ीसर, दितुआणा, पंचायत टक्का और ताजोके रोड से जुड़े क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी।

नूरपुरबेदी में छह घंटे का पावर कट
नूरपुर बेदी (Nurpur Bedi) में 11 के.वी. बड़वा फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों—बसी, चनौली, बड़वा, लालपुर, चैहिड़ मजारा, मीरपुर, भटोली, ससकौर, खेड़ी, रौली, झिंजड़ी, माजरा, मूसापुर, शाहपुर बेला, लखणो, कूंभेवाल और सेखपुर—में 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घरेलू बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
राहों और आसपास के क्षेत्र होंगे प्रभावित
राहों (Rahon) में 66 के.वी. सब-स्टेशन पर पावर ट्रांसफार्मर टी-1 और टी-2 की मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। राहों शहर, नवां शहर रोड, जाडला रोड, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बाजार और ट्यूबवेल उपभोक्ता भी प्रभावित होंगे।

हाजीपुर में भी रहेगा पावर कट
हाजीपुर (Hajipur) में 66 के.वी. सब-स्टेशन पर मरम्मत कार्य के कारण 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी 11 के.वी. बाहरी फीडर बंद रहेंगे। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और कहा है कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।







