Punjab News: पंजाब में निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, दो मजदूरों की मौत; चार लोग घायल

पटियाला (Patiala) के गांव लंग में एक मकान में निर्माण के दौरान कमरे की छत गिर गई है जिसके चलते नीचे काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं मकान के मालिक, उसके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए हैं।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • मकान निर्माण दौरान छत गिरने से हादसा
  • दो मजदूरों की मौत, चार लोग घायल
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक मकान में निर्माण के दौरान कमरे की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला पटियाला (Patiala) के गांव लंग में एक मकान में निर्माण के दौरान कमरे की छत गिर गई है जिसके चलते नीचे काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं मकान के मालिक, उसके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए हैं।

कमरे का लेंटर गिरा

घायलों को इलाज के लिए पटियाला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल पटियाला के गांव लंग में बलदेव सिंह का मकान बन रहा था। इस दौरान कमरे का लेंटर डाला जा रहा था। तभी अचानक लेंटर गिर गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

तभी इसके नीचे काम कर रहे 6 लोग मलबे के नीचे दब गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि मकान का मालिक, उसके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *