Punjab News: विजीलैंस ब्यूरो ने एएसआई को 15000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

स्टेट विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के एक सरकारी वक्ता ने बताया कि उक्त दोषी को सिविल लाईन, लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Vigilance Bureau nabs ASI red handed accepting bribe
Punjab Government
Highlights
  • पंजाब विजीलैंस ब्यूरो का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान
  • शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत देने की बातचीत की रिकॉर्डिंग
  • भ्रष्टाचार रोकने के कानून के तहत मामला दर्ज
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरुद्ध शुरु किए अभियान दौरान, पुलिस चौकी कैलाश चौक, लुधियाना के इंचार्ज के तौर पर तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर जनक राज को 15, 000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।

शिकायत के आधार पर गिरफ़्तारी

इस सम्बन्धित जानकारी देते आज यहां, स्टेट विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के एक सरकारी वक्ता ने बताया कि उक्त दोषी को सिविल लाईन, लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

10,000 रुपए की रिश्वत ली

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के भाई को एक मामले में गिरफ़्तार किया गया था जिसमें आरोपी एएसआई जांच अधिकारी था। इस सम्बन्धित शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि जब वह थाने में अपने भाई को मिलने गया तो आरोपी एएसआई ने उसके गिरफ़्तार भाई को मिलने बदले मौके पर ही उससे 10,000 रुपए की रिश्वत ली।

Bribe
Bribe

यह भी पढ़ें: जालंधर का यह कालोनाइजर है सबसे बड़ा डिफाल्टर, 1.48 करोड़ बकाया, दर्ज होगी FIR

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता के भाई को और पुलिस रिमांड पर न रखने बदले एसएचओ के लिए दो लाख रुपए और अपने लिए पचास हज़ार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग सम्बन्धित सारी बातचीत रिकार्ड कर ली।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था इसलिए उसने विजीलैंस ब्यूरो रेंज, लुधियाना के साथ संपर्क किया। उसकी शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया जिस दौरान आरोपी एएसआई जनक राज को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 15, 000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *