डेली संवाद, मानसा। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में गोलीबारी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि व्यापारी और कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के मानसा (Mansa) एक व्यापारी और उसके मुलाजिम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह घटना उनके फार्म हाउस पर हुई। वहीं मृतकों की पहचान व्यापारी जसवीर सिंह और उनके मुलाजिम बलदेव सिंह के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
एक की लाश कुर्सी पर पड़ी मिली है और वहीं दूसरे की नीचे जमीन पर पड़ी थी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही परिवार ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।








