Punjab News: पंजाब में ड्रग-हथियार तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियारों सहित 10 गिरफ्तार

अमृतसर (Amritsar) कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी के दो संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • 5.438 किलो हेरोइन और 3 हथियार बरामद
  • तस्करी में सोशल मीडिया का इस्तेमाल
  • नकद राशि भी बरामद, ड्रग मनी का संदेह
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में पुलिस में दो ड्रग-हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने नशे सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी के दो संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए।

5.438 किलो हेरोइन बरामद

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5.438 किलो हेरोइन, तीन उन्नत हथियार – ग्लॉक 9mm, जिगाना 9mm और .32 बोर पिस्टल, 34 जिंदा कारतूस और रु4500 नकद बरामद हुआ है। यह रकम कथित रूप से ड्रग मनी बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी भारतीय क्षेत्र में की जा रही थी और एक सुनियोजित नेटवर्क के माध्यम से इन्हें विभिन्न क्षेत्रों में वितरित किया जा रहा था।

वहीं पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। इसके साथ ही आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *