Jalandhar News: जालंधर में पुलिस थाने में समझौते के दौरान जमकर मारपीट, सेठी के गर्दन पर घातक वार, 16 टांके लगे

घायल की पहचान मुकुल सेठी के रूप में हुई है और वह 10वीं क्लास में पढ़ता है। बच्चे के पिता ने बताया कि SD मॉडल स्कूल के छात्र से बेटे का विवाद हुआ था। इसे लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया था। जहां थाने में बेटे पर हमला कर दिया गया।

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • थाने में दो पक्षों में सुलह के दौरान जमकर मारपीट
  • युवक ने तेजधार हथियार से दूसरे पर हमला कर दिया
  • डॉक्टरों ने युवक की गर्दन पर 16 टांके लगाए
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में पुलिस थाने के अंदर ही बवाल हो गया। पुलिस थाने में दो पक्षों में सुलह के दौरान जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष में आए एक लड़के ने दूसरे पक्ष के एक लड़के की गर्दन को काट दिया। तेजधार हथियार से पुलिस थाने के अंदर जमकर मारपीट की गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। घायल लड़के को इलाजे के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) कैंट के थाने में राजनीमे के लिए बुलाए गए छात्र गुट भिड़ गए। एक युवक ने तेजधार हथियार से दूसरे पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर कई जगह कट लगे हैं जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने युवक की गर्दन पर 16 टांके लगाए हैं। युवक की हालत खतरे से बाहर है।

घायल युवक के रिश्तेदार
घायल युवक के रिश्तेदार

मुकुल सेठी पर हमला

घायल की पहचान मुकुल सेठी के रूप में हुई है और वह 10वीं क्लास में पढ़ता है। बच्चे के पिता ने बताया कि SD मॉडल स्कूल के छात्र से बेटे का विवाद हुआ था। इसे लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया था। जहां थाने में बेटे पर हमला कर दिया गया। चश्मदीद ने बताया कि थाने में आईओ एएसआई मुख्तयार मौजूद नहीं थे। इसके बाद दोनों पक्षों में थाने के बीच ही विवाद शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

राजीनामे के दौरान हुई बहस के बीच पुलिस कर्मियों ने दोनों को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे पक्ष से लड़के के बड़े भाई ने थाने में ही ब्लेड से नौजवान की गर्दन पर हमला कर दिया। व्यक्ति ने कहा कि घटना को अंजाम देकर युवक मौके से भागने लगा तो उसे काबू कर लिया गया। पिता के डांटने के चलते थाने में विवाद हो गया।

युवक को पुलिस ने कस्टडी में लिया

घटना के दौरान थाने में दोनों पक्षों के 10 लोग मौजूद थे। लोगों ने बताया कि हमला करने वाले युवक को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। परिवार का आरोप है कि काबू किए नौजवान के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। बच्चे की गर्दन पर 16 टांके लगे हैं और उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे सिविल से प्राइवेट अस्पताल में रैफर कर दिया है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *