Ghaziabad Building Fire: पांच मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम

गाजियाबाद (Ghaziabad) के खोड़ा इलाके में एक 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत में करीब 150 लोग रहते हैं।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Ghaziabad Building Fire
Punjab Government
Highlights
  • गाजियाबाद में 5 मंजिला बिल्डिंग में आग
  • 150 लोग फंसे, 10 दमकल गाड़ियों ने रेस्क्यू किया
  • शार्ट सर्किट से आग, 20 लोग बेहोश
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गाजियाबाद। Ghaziabad Building Fire: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में एक 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है जिसमें करीब 45 परिवार के लोग फंस गए।

मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद (Ghaziabad) के खोड़ा इलाके में एक 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत में करीब 150 लोग रहते हैं। आग की सूचना पर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील और सीएफओ राहुल पाल मौके पर पहुंचे।

Ghaziabad Building Fire
Ghaziabad Building Fire

20 लोग हुए बेहोश

अलग अलग फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। जहां दमकल की 10 गाड़ी लगीं। करीब 50 फीट की ऊंचाई से सीढी लगाकर दमकल के जवानों ने सभी 150 लोगों को बाहर निकाला। इनमें 20 लोग फ्लैट में धुआं भरने से बेहोश हो गए, जिन्हें अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं आग शार्ट सर्किट से लगनी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस बिल्डिंग में करीब 40 फ्लैट हैं, जिनमें लगभग 150 लोग निवास करते हैं। स

आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए, जबकि ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों ने बालकनी से मदद की गुहार लगाई। करीब 20 लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *