Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

चाइना (China) के विजिटर और बिजनेस वीजा (Visa) के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक शातिर एजेंट ने सुनहरे भविष्य का सपना दिखा रहे युवक से न केवल एक लाख रुपये की नकदी ऐंठ ली, बल्कि उसका असली पासपोर्ट भी डकार गया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Visa Fraud
Punjab Government
Highlights
  • विदेश भेजने के नाम पर ठगी
  • चाइना वीजा का झांसा देकर धोखा
  • युवक से ऐंठे लाख रुपये और पासपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है

मिली जानकारी के मुताबिक चाइना (China) के विजिटर और बिजनेस वीजा (Visa) के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक शातिर एजेंट ने सुनहरे भविष्य का सपना दिखा रहे युवक से न केवल एक लाख रुपये की नकदी ऐंठ ली, बल्कि उसका असली पासपोर्ट भी डकार गया।

वीजा लगवाने का झांसा देकर ठगी

पुलिस ने लंबी जांच के बाद आरोपी पारस जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित विनय भारती ने विभाग को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी पारस जैन ने उसे चाइना का बिजनेस वीजा लगवाने का झांसा दिया था।

Fraud
Fraud

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उसकी बातों में आकर विनय ने उसे 1,00,000/- (एक लाख) रुपये की राशि और अपना असली पासपोर्ट सौंप दिया। आरोपी ने वादा किया था कि वह जल्द ही वीजा लगवाकर उसे विदेश भेज देगा, लेकिन महीना बीतने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो विनय को ठगी का अहसास हुआ।

पीड़ित के अनुसार, जब उसने अपने पैसे और पासपोर्ट वापस मांगे तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। काफी दबाव बनाने के बाद भी आरोपी ने न तो वीजा लगवाया और न ही उसके पैसे और कीमती पासपोर्ट वापस किए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *