Wall Collapsed: बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत की गिरी दीवार, 7 लोगों की मौत

दीवार गिरने से कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस दुखद दुर्घटना में अब तक सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि चार अस्पताल में भर्ती है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Gurugram Construction Wall Collapse
Punjab Government
Highlights
  • निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से बड़ा हादसा
  • सात मजदूरों की मौत, चार गंभीर घायल
  • पुलिस और SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरुग्राम। Wall Collapsed: गुरुग्राम (Gurugram)के सिदरावली इलाके में एक भयावह घटना घटी। निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक गिर गई। दुर्घटना के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे, जबकि अन्य लोग आसपास ही मौजूद थे।

दीवार गिरने से कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस दुखद दुर्घटना में अब तक सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि चार अस्पताल में भर्ती है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और भारी मशीनरी का उपयोग करते हुए बचाव अभियान शुरू कर दिया।

Gurugram Construction Wall Collapse
Gurugram Construction Wall Collapse

कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए

यह हादसा सोमवार रात को हुआ जब मजदूर सोसायटी परिसर में काम कर रहे थे और कुछ लोग पास में ही आराम कर रहे थे। अचानक एक दीवार जोरदार आवाज के साथ गिर गई, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। कई घंटों के बचाव अभियान के बाद, भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया गया और फंसे हुए श्रमिकों को बचाया गया।

इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई। चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सिदरावली गांव के सरपंच का कहना है कि एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) के लिए 30 से 40 फीट नीचे बेसमेंट बनाया जा रहा था। नीचे सरिया लगाकर एक 5 फीट की दीवार की गई थी। इस दीवार के गिरने से ही हादसा हुआ।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *