डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इंडिया सराफा एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, महीने के आखिरी कारोबारी दिन 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत एक बार फिर रु136,000.00 को पार कर गई।
वहीं 29 अप्रैल, 2026 की शाम को यह लगभग रु135,000 प्रति 10 ग्राम थी। 30 अप्रैल की सुबह ibjarates.com पर प्रकाशित दरों के अनुसार, 995 शुद्धता यानी 23 कैरेट सोने की दर 148057 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट सोने की दर 148057 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमतों में भी मामूली वृद्धि
वहीं 999 शुद्धता वाले चांदी की कीमत आज सुबह (गुरुवार) 236,882 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी दिन की शाम को 236,300 रुपये प्रति किलोग्राम थी। चांदी की कीमतों में भी मामूली वृद्धि हुई है। हालांकि, सोने और चांदी की कीमतें फिलहाल अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
आज सुबह के कारोबार में, 24 कैरेट सोने का भाव 148,652 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 23 कैरेट सोने का भाव 148,057 रुपये था। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 136,165 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने का भाव 111,489 रुपये और 14 कैरेट सोने का भाव 86,961 रुपये प्रति 10 ग्राम था।











