Punjab Weather Update: पंजाब में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

बुधवार को कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। राज्य का न्यूनतम तापमान गिरकर 2.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब में 2 मई से मौसम खराब होने की संभावना है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Highlights
  • पंजाब में गर्मी से मिली थोड़ी राहत
  • राज्य में 2-5 मई तक येलो अलर्ट जारी
  • न्यूनतम तापमान 2.6°C तक गिरा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में बीते दो दिनों से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि पंजाब में आज भी तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी है।

बता दे कि बुधवार को कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। राज्य का न्यूनतम तापमान गिरकर 2.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब में 2 मई से मौसम खराब होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 2, 3, 4 और 5 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

गर्मी से राहत मिलेगी

इस दौरान पंजाब (Punjab) के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। इससे आने वाले दिनों में पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। पंजाब का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि अगले 24 से 48 घंटे कई राज्यों के लिए महत्वपूर्ण होंगे। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक का प्रभाव देखने को मिलेगा।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *