Firing In Punjab: पंजाब में डबल मर्डर, झगड़ा सुलझाने आए ससुर और साले की गोली मारकर हत्या

पंजाब के संगरूर (Sangrur) में ससुर और साले की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान ससुर लखबीर सिंह और साले जगसीर सिंह के रूप में हुई है। घटना शादीहरी गांव की बताई जा रही है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing In Punjab
Highlights
  • दामाद ने ससुर और साले को गोली मारी
  • लखबीर और जगसीर सिंह की मौके पर मौत
  • बेटी के घर विवाद सुलझाने के दौरान हुआ झगड़ा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, संगरूर। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चली है जिसमें मौके पर दो लोगों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के संगरूर (Sangrur) में ससुर और साले की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान ससुर लखबीर सिंह और साले जगसीर सिंह के रूप में हुई है। घटना शादीहरी गांव की बताई जा रही है।

बातचीत के दौरान बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों बेटी के घर पर झगड़ा सुलझाने के लिए आए थे यहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, इसी के चलते दामाद गुरविंदर सिंह ने गुस्से में आकर दोनों पर फायरिंग कर दी। वहीं गोली लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और लहूलुहान हालत में पिता-पुत्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकरी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और क्राइम एरिया को सील कर दिया है।

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोप मौके से फरार हो गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *