PR In Canada: कनाडा में बड़ी संख्या में विदेशी वर्कर्स और स्टूडेंट्स को मिलेगा PR, पंजाबियों को होगा बड़ा फायदा

PR आवेदनों में 'कॉप्रिहेंसिव रैंकिंग सिस्टम' (CRS) स्कोर का उपयोग किया जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग CRS स्कोर निर्धारित किया गया है। उदाहरण के लिए, पूर्वी ओंटारियो में 63 वर्कर्स को PR मिलेगा जिनका न्यूनतम CRS स्कोर 318 है।

Muskaan Dogra
3 Min Read
PR In Canada
Highlights
  • OINP के तहत PR दी जाएगी
  • हाई डिमांड सेक्टर के वर्कर्स भी शामिल
  • CRS स्कोर के आधार पर आवंटन तय
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। PR In Canada: कनाडा (Canada) के ओंटारियो (Ontario) राज्य ने 2102 विदेशी वर्कर्स और छात्रों को परमानेंट रेजिडेंसी (PR) देने की घोषणा की है। यह PR ओंटारियो इमिग्रेंट नॉमिनी प्रोग्राम (OINP) के तहत दी जाएगी, जिसके लिए राज्य सरकार का नॉमिनेशन जरूरी है और उसके बाद केंद्र सरकार से अंतिम मंजूरी मिलती है।

इस योजना के तहत PR उन लोगों को दी जाएगी जिनके पास ओंटारियो में किसी कंपनी से जॉब ऑफर लेटर है। OINP के तीन मुख्य ग्रुप हैं:

  • विदेशी वर्कर्स: जिनके पास जॉब ऑफर और वर्क एक्सपीरियंस है।
  • विदेशी छात्र: जो कनाडाई कॉलेज या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुए हैं और अब उन्हें ओंटारियो में जॉब ऑफर मिला है।
  • हाई डिमांड सेक्टर्स वर्कर्स: हेल्थकेयर और ट्रेड्स जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले वर्कर्स।

PR आवेदनों में ‘कॉप्रिहेंसिव रैंकिंग सिस्टम’ (CRS) स्कोर का उपयोग किया जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग CRS स्कोर निर्धारित किया गया है। उदाहरण के लिए, पूर्वी ओंटारियो में 63 वर्कर्स को PR मिलेगा जिनका न्यूनतम CRS स्कोर 318 है।

PR In Canada
PR In Canada

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उत्तरी, दक्षिण-पश्चिम और मध्य ओंटारियो में यह क्रमश: 60 वर्कर्स के लिए 57, 194 और 128 स्कोर तय किए गए हैं। विदेशी छात्रों के लिए ‘इंटरनेशनल स्टूडेंट स्ट्रीम’ में प्रत्येक क्षेत्र में 167 से 173 छात्रों को बसाया जाएगा, जिनका CRS स्कोर 84-87 के बीच रखा गया है। वहीं, हाई डिमांड स्किल स्ट्रीम में न्यूनतम CRS स्कोर 34 है, लेकिन उत्तरी ओंटारियो के लिए 35 तय किया गया है।

430 लोगों को PR मिलेगा

इस स्ट्रीम में दक्षिण-पश्चिम ओंटारियो में सबसे अधिक 430 लोगों को PR मिलेगा। जो आवेदक OINP के तहत आवेदन कर चुके हैं और उन्हें CRS स्कोर के आधार पर ‘इनविटेशन टू अप्लाई’ (ITA) मिला है, उन्हें OINP के ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन कर एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा और फीस जमा करनी होगी।

इसके साथ ही उनकी कंपनी को भी जरूरी फॉर्म भरना होगा। राज्य सरकार के नॉमिनेशन के बाद केंद्र सरकार से PR के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस घोषणा के बाद भारतीय स्टूडेंट्स और वर्कर्स के लिए ओंटारियो में स्थायी निवास पाने का रास्ता और आसान हो गया है।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *