Punjab News: नशा तस्कर के खिलाफ सरकार की बड़ी करवाई, अवैध इमारत पर चलाया बुलडोजर

बठिंडा (Bathinda) के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोबियाना बस्ती में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस मामले के आरोपी की अवैध इमारत पर बुलडोजर चला दिया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
नशा तस्कर की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर
Highlights
  • नशा तस्कर की अवैध इमारत ढहाई गई
  • नोटिस मिलने के बावजूद निर्माण नहीं हटाया
  • आरोपी के खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में नशा तस्कर की अवैध इमारत पर बुलडोजर चलाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला बठिंडा (Bathinda) के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोबियाना बस्ती में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस मामले के आरोपी की अवैध इमारत पर बुलडोजर चला दिया।

गैरकानूनी तरीके से किया निर्माण

बताया जा रहा है कि यह निर्माण कमल गर्ग पुत्र रमेश कुमार द्वारा गैरकानूनी तरीके से किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार संबंधित व्यक्ति को कई बार नोटिस जारी किए गए थे और अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके आरोपी ने न तो निर्माण हटाया और न ही प्रशासन के आदेशों का पालन किया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद डिप्टी कमिश्नर कम मजिस्ट्रेट के निर्देशों पर सिविल प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा के बीच कार्रवाई करते हुए इमारत को गिरा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ से जुड़े कानून के तहत चार मामले पहले से दर्ज हैं। इस वजह से प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाया।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *