Punjab News: अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए किया आवेदन- लाल चंद कटारूचक

Muskaan Dogra
2 Min Read
मंत्री लाल चंद कटारूचक
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने फेयर प्राइस शॉप्स (एफपीएस) के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक (Lal Chand Kataruchakk) ने आज पंजाब विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों (डीएफएससी) द्वारा फेयर प्राइस शॉप्स के आवंटन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

1686 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे

मंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 8291 और शहरी क्षेत्रों में 1686 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है और अब तक कुल 7876 लोगों ने आवेदन किया है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले दो महीनों में यह प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है, जिसके बाद लगभग 7500 राशन डिपो आवंटित कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण पहल दोहरा उद्देश्य पूरा करेगी। एक ओर यह खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रक्रिया को तेज करेगी और दूसरी ओर राज्य के लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *